Flash Story
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

षड्यंत्र के तहत ब्लैकमेल कर झूठा मामला दर्ज करने के मामले में संलिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में ।

ऐलनाबाद, 23 अप्रैल( रमेश भार्गव) नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए सरपंच पद का दुरुपयोग कर षड्यंत्र के तहत ब्लैकमेल करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव जमाल निवासी मोहन लाल पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने 18 जनवरी 2026 को आरटीआई के माध्यम से गांव में हुए विकास कार्यों तथा सरपंच की शैक्षणिक योग्यता के संबंध में डीसी कार्यालय सिरसा एवं सीएम कार्यालय से जानकारी मांगी थी। इसी बात से नाराज होकर गांव की महिला सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि तथा अन्य व्यक्तियों ने रंजिश के तहत उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची।शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने गांव की एक महिला को उसका मोबाइल फोन देकर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील बातचीत करने के लिए उकसाया और मीठी-मीठी बातों में फंसाकर उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाने की योजना बनाई। इस साजिश के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी सुरेंद्र पुत्र भरत सिंह निवासी गांव जमाल को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और इस मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top