Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

*बेगू रोड कन्फेक्शनरी दुकान पर छापा, 5100 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद; तीन युवक पकड़े

*बेगू रोड कन्फेक्शनरी दुकान पर छापा, 5100 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद; तीन युवक पकड़*।

 

ऐलनाबाद, 8 जुलाई (रमेश भार्गव) बीती रात्रि बेगू रोड स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर छापेमारी कर 5100 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक समेत तीन युवकों को काबू किया गया। बरामद दवाइयों और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। सीआईए प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बेगू रोड स्थित एक कन्फेक्शनरी की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दुकान मालिक कृष्ण कुमार सहित तीन युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान 3300 टेपेंटाडोल की नशीली गोलियां और 1800 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद ड्रग कंट्रोल विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार निवासी कल्याण नगर, बेगू रोड, सिरसा तथा पारस और सन्नी निवासी संगरिया (जिला हनुमानगढ़, राजस्थान) को बरामद दवाइयों सहित ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित दवाइयों की खेप आरोपियों तक किस माध्यम से पहुंची और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जा रही थी।सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि सिरसा जिले में एसपी दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्करों और अवैध रूप से नशीली दवाइयों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Back To Top