Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

हनुमानगढ़ , ऐलनाबाद 18 जुलाई (रमेश भार्गव ) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील स्थित सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में पिछले करीब दो महीनों से पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिससे लोगों में सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। पेयजल की कमी के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग एकजुट होकर जन आंदोलन शुरू करेंगे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। फिलहाल गांव के लोग जल्द राहत मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Back To Top