Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सी एम आर जे राजकीय महाविद्यालय में केच द रैन अभियान चलाया गया

सी एम आर जे राजकीय महाविद्यालय में केच द रैन अभियान चलाया गया

ऐलनाबाद,21 जुलाई ( रमेश भार्गव ) ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थल की सफाई अभियान चलाया गया।भारत सरकार के ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत सी.एम.आर.जे. राजकीय महाविद्यालय, मीठी सुरेरां में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थल की साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि वर्षा जल का अधिकतम संचयन वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल बचाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुभाष चन्द्र ने स्वयंसेवकों को भूमिगत जल के लगातार घटते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए वर्षा जल संचयन के माध्यम से भूजल को पुनर्भरण करने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोख्ता गड्ढों तथा जल संरक्षण की अन्य तकनीकों को अपनाकर भविष्य में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थल की सफाई की तथा जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई । ‎

Back To Top