Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान

– किसान सभा, सीटू सहित विभिन्न जनसंगठनों की संयुक्त बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय, 20 हजार पंपलेट वितरित करने का निर्णय

हनुमानगढ़। शहीद भगत सिंह यादगार केंद्र, लाल चौक पर शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू), अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन, भारत की जनवादी नौजवान सभा, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), जनवादी महिला समिति तथा मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में हनुमानगढ़ तहसील के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई तथा गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कामरेड रामेश्वर वर्मा, कामरेड मोहन लोहरा, कामरेड जगजीत सिंह जग्गी तथा कामरेड सरबजीत कौर ने की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों, अखिल भारतीय किसान सभा तथा अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त को देशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में हनुमानगढ़ तहसील में भी आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
बैठक में आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि 20 हजार पंपलेट छपवाकर आमजन के बीच वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं, जनसभाओं और संपर्क अभियानों के माध्यम से लोगों को आंदोलन के उद्देश्यों से अवगत कराया जाएगा।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते, चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड), मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव, महंगाई, स्मार्ट मीटर, बेरोजगारी तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 10 अगस्त को सभी कार्यकर्ता और आमजन हनुमानगढ़ रोडवेज डिपो पर एकत्रित होंगे, जहां से रैली के रूप में आगे बढ़ते हुए निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में सीटू के जिला महासचिव कामरेड शेर सिंह शाक्य, बहादुर सिंह चौहान, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के जिला महामंत्री प्रहलाद मरूआ, कृपा राम, किसान सभा के तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, तहसील सचिव मोहन लोहरा, जनवादी महिला समिति की चंद्रकला वर्मा, सरबजीत कौर, प्रियंका, संगीता, वकील बेगम, हाजरा बेगम, चंद्रकला, बसंत सिंह, फिरोज खान, श्रीचंद, गुरु प्रेम सिंह, सुल्तान खान, रिछपाल सिंह, शिवकुमार, रंजीत कुमार सहित विभिन्न संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Back To Top