Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला परिषद् तृतीय अधिवेशन हनुमानगढ़

हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला हनुमानगढ़ तत्वावधान में जिला परिषद् का तृतीय वार्षिक अधिवेशन, जिला मुख्यालय परिसर हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता श्री मोहन लाल स्वामी, प्रधान जिला परिषद् स्काउट गाइड हनुमानगढ़ ने की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वल कर एवं स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ किया। अधिवेशन में श्री जितेन्द्र कुमार बठला, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा हनुमानगढ़ ने आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग बालक बालिकाओं में अनुसाशन, सेवा भावना व सुसंस्कार का बीजारोपण करती है। स्काउट गाइड संगठन सामाजिक सरोकारों का प्रतीक है, चाहे आपदा प्रबंधन हो या समाज सेवा, स्काउट गाइड सदैव सक्रिय भूमिका निभाते है। कार्यक्रम में श्री च्यानणमल भार्गव जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा हनुमानगढ़, श्री रणवीर शर्मा अति. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हनुमानगढ़, श्री पुरूषोतम शर्मा एडीपीसी समसा हनुमानगढ़, श्री हंसराज जाजेवाल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़, श्री पूर्णराम देव जिला शिक्षा अधिकारी फलौदी, श्रीमती शकुन्तला लाम्बा एवं जिला परिषद् स्काउट गाइड हनुमानगढ़ के समस्त सम्मानित सदस्यगण मौजूद रहे।
सीओ स्काउट भारत भूषण ने स्काउटिंग गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन, ऑडिट रिपोर्ट, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सदन के समक्ष प्रस्तुत की एवं श्री धनराज लोहिया वित कमेटी सदस्य द्वारा आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से सदन में अनुमोदित किया गया। दीर्घकालीन सेवा अंलकार, सहायक लीडर ट्रेनर, हिमालय बुड बैज, कमिश्नर बैसिक कोर्स एवं कमिश्नर एंडवास कोर्स प्राप्त स्काउटर गाइडर को सम्मानित किया गया। अधिवेशन राष्ट्रगान के साथ समपन्न हुआ।

Back To Top