Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

पारंपरिक उत्साह से मना तीज महोत्सव

हनुमानगढ़। टाउन के जीएम रिसोर्ट में शनिवार को तीज महोत्सव का आयोजन पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक कलाकृतियों और फूलों से सजाया गया, जिससे सावन के इस विशेष पर्व की छटा हर ओर बिखर गई।
कार्यक्रम की शुरुआत अंजूम क्रियेशन की स्टॉल का उद्घाटन पूर्व नगरपरिषद सभापति एवं विधायक प्रतिनिधि संतोष बंसल, पार्षद मंजू रणवां और डॉ. अनु जुनेजा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विभिन्न स्टॉल्स का शुभारंभ किया। इन स्टॉल्स में परंपरागत परिधान, आभूषण, मेहंदी, घरेलू हस्तशिल्प और खानपान की विविध चीजें उपलब्ध थीं, जिनका महिलाओं ने खूब आनंद लिया।
तीज महोत्सव में भाग लेने आईं महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी और राजस्थानी वेशभूषा में सजधज कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। झूले, गीत-संगीत, नृत्य और रंग-बिरंगे श्रृंगार से सजी महिलाओं ने तीज की उमंग को जीवंत कर दिया। पूरे कार्यक्रम में सावन की मिठास और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत लोकगीत, गिद्दा, मेहंदी प्रतियोगिता और फैशन शो जैसे आयोजन भी हुए, जिनमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झूले पर बैठकर पारंपरिक गीतों की गूंज के बीच महिलाओं ने बाल्यावस्था और पारिवारिक परंपराओं की यादें ताजा कीं।
इस अवसर पर पूर्व सभापति संतोष बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी लोकसंस्कृति और परंपराएं जीवित रहती हैं और महिलाओं को एक मंच मिलता है, जहां वे अपनी कला, आत्मविश्वास और संस्कृति का प्रदर्शन कर सकती हैं। पार्षद मंजू रणवां और डॉ. अनु जुनेजा ने भी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
महोत्सव में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने आयोजन को अत्यंत जीवंत बना दिया और सभी ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे हर वर्ष आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम का समापन सांझ के समय पारंपरिक मिठाइयों और संगीत के साथ हुआ।

Back To Top