Flash Story
पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष
आगामी निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान*
डांगावास हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील की मांग*
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा
पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह और वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 107 लोगों की हुई जांच
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली
टीम मिशन ग्रीन की अनुकरणीय पहल: ऐलनाबाद में सड़क किनारे से हटाईं कांटेदार झाड़ियां, राहगीरों को मिली राहत
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा ऐलनाबाद , 10 अगस्त( रमेश भार्गव ) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत रविवार को गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें

मदान इंटरनेशनल स्कूल में बाल रामायण व वीर बाल दिवस पर वार्किषोत्सव का आयोजन

हनुमानगढ़। मदान इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ विरासा रिसोर्ट में मनाया गया। इस वर्ष के वार्षिकोत्सव की थीम “बाल रामायण एवं वीर बाल दिवस” पर आधारित रही, जिसने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि श्री हरीशंकर (पुलिस अधीक्षक) हनुमानगढ तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीलम चौधरी (अति. पुलिस अधीक्षक) श्रीगंगानगर, श्रीमती डॉ. सुमन चावला (समाज सेविका, डॉ सुरेश बजिया, संस्था के चेयरमैन श्री सुनील मदान एवं श्रीमती भावना मित्तल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया । कक्षा नर्सरी के नन्हे-मुन्ने विधार्थियों ने वीर बाल दिवस के अंतर्गत साहिबजादों के बलिदान को दर्शाती प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को वीरता, त्याग और देशभक्ति का संदेश दिया गया। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के बाल्यकाल, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी तथा रामायण की प्रमुख घटनाओं को नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इनमें सुवेन स्वामी ने रावण, हितार्थ पूनिया ने राम, निकुंज गोयल ने लक्ष्मण, स्वरांजली ने सीता और और दिव्यम ने हनुमान का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी । विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती भावना मित्तल ने कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और इतिहास के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। साथ ही विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी, और विद्यालय स्टाफ एवं छात्र संघ विधार्थियों की प्रशंसा की जिन्होंने अपने प्रयासों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। श्री हरीशंकर (पुलिस अधीक्षक) ने बच्चों के आत्मविश्वास, अभिनय कौशल और मंचीय प्रस्तुति की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती भावना मित्तल ने उपस्थित अभिभावक गणों एवं अतिथी गणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री राम एवं माता सीता की भव्य आरती के साथ हुआ ।

Back To Top