Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

वंचित वर्ग के बच्चों के लिए गोगापीर पाठशाला खोलकर गणतंत्र दिवस को धरातल पर सार्थक करने का काम किया है युवाओं ने :-जितेन्द्र गोयल

गोगामेड़ी :-श्री जाहरवीर जी गोगा जी वृद्ध एवं अनाथ आश्रम ट्रस्ट गोगामेड़ी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत,संदीप सिंह ,पवन बिश्नोई,सरजीत खोथ इन युवाओं द्वारा झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व भिक्षावृत्ति करने वाले समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस के पर्व पर गोगा जी नि:शुल्क पाठशाला का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला बाल कल्याण समिति न्यायपीठ मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल,पूजा महंत, शिल्पा महंत ने ध्वजारोहण दीप प्रज्वलित कर पाठशाला का शुभारंभ किया व बच्चों को पुस्तके पाठ्य सामग्री व मिठाई बांटी व विद्यालय में प्रथम नामांकन रजिस्टर में सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने दर्ज कर नामांकन शुरू किया लगभग 100 बच्चे नामांकित होने का अनुमान है
मजिस्ट्रेट गोयल ने गणतंत्र दिवस पर वंचित वर्ग व घुमंतू परिवार के बच्चों के आज के दिन निःशुल्क पाठशाला खोलकर युवाओं ने आज के पर्व को धरातल पर उतारते हुए बहुत बड़ा संदेश दिया है जो जिले के लिए अनुकरणीय है गोयल ने बताया कि ये बच्चे झूगी झोपड़ी में रहते है भिक्षा मांगने का कार्य करते थे जिन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है जो अतुलनीय है
इस अवसर पर अनाथ आश्रम अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत ,पाठशाला संचालक संदीप सिंह, पवन बिश्नोई, सरजीत खोथ, शिव भगवान ढाका, आनंद सहू , कुलविंद्र जीत कौर , जयपाल नाथ , सोनू सुमलान ,राजू सोनी ,गोगामेडी पुलिस थाना से एएसआई गजानंद मीणा‌ व महिला स्टाफ व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।

Back To Top