Flash Story
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल
ट्रांसफॉरमेटिव ट्यूसडे के तहत जिला न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण ने विद्यार्थियों से कहा ‘‘नशे को ना कहो, अपने सपनो को हाँ कहो‘‘
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय स्कूल मेहनाखेड़ा की एसएमसी से किया वर्चुअल संवाद
​हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं, युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: चौधरी अभय सिंह चौटाला
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विधि रही प्रथम
विभागीय योजनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं और आमजन की परिवेदनाओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश
हनुमानगढ़ जंक्शन में 25 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लायन क्लब  सेंटर ने गौशाला में की गौ सेवा
सी एम आर जे राजकीय महाविद्यालय में केच द रैन अभियान चलाया गया

डीआईजी मनवीर सिंह ने सिरसा का दौरा कर अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी पर चर्चा की ।

ऐलनाबाद, 20 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस उप-महानिरीक्षक मनवीर सिंह ने शुक्रवार को सिरसा का दौरा किया । सिरसा पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण द्वारा उनका स्वागत किया गया । इस अवसर पर पुलिस लाइन सिरसा के प्रशासनिक भवन में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता की । डीआईजी मनवीर सिंह ने जिले सिरसा की कानून व्यवस्था का गहन विश्लेषण करने उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों से उनके संबंधित क्षेत्रों में अपराध की प्रकृति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली । बैठक के दौरान इस वर्ष अब तक दर्ज हुए जघन्य अपराधों के मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए । सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और उनकी पहुंच की भी समीक्षा की गई । उन्होंने निर्देश दिए कि पेट्रोल पंप, बैंक, ज्वैलरी की दुकानें, होटल, ढाबे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, मार्केट व कोचिंग संस्थानों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं । उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध की रोकथाम तथा अपराधियों की पहचान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,इसलिए सीसीटीवी कैमरों को नियमित चैक करें ताकि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में बच न पाएं । डीआईजी मनवीर सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र में नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए तथा सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाए। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को संवेदनशीलता के साथ सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण देश में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु होती है तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इसलिए आमजन को मोटर वाहन अधिनियमों की पालना के लिए प्रेरित किया जाए । डीआईजी मनवीर सिंह ने कहा कि आधुनिकता के इस युग में स्मार्ट पुलिस बनकर काम करना होगा । इसके लिए हमें अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाना होगा और नए विचारों को अपनाना होगा । नागरिकों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हमें ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ और ‘सामुदायिक पुलिसिंग’ पर काम करना होगा । उन्होंने नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए कहा कि नशा तस्करों खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस को ओर अधिक आक्रामक रुख अपनाना होगा। एसपी दीपक सहारन ने डीआईजी साहब को आश्वस्त करते हुए कहा कि सिरसा पुलिस द्वारा जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नशा तस्करों एवं अन्य गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई की जा रही है,जिसके काफी सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है । एसपी दीपक सहारण ने कहा कि नशे की डिमांड को खत्म करने के लिए सिरसा पुलिस लगातार गांव गांव जाकर युवाओं व आमनज को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ,डीएसपी हेडक्वाटर आदर्शदीप ,डीएसपी संजीव बल्हारा,डीएसपी राजसिंह व डीएसपी राजेश मौजूद रहे।

Back To Top