Flash Story
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल
ट्रांसफॉरमेटिव ट्यूसडे के तहत जिला न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण ने विद्यार्थियों से कहा ‘‘नशे को ना कहो, अपने सपनो को हाँ कहो‘‘
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय स्कूल मेहनाखेड़ा की एसएमसी से किया वर्चुअल संवाद
​हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं, युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: चौधरी अभय सिंह चौटाला
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विधि रही प्रथम
विभागीय योजनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं और आमजन की परिवेदनाओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश
हनुमानगढ़ जंक्शन में 25 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लायन क्लब  सेंटर ने गौशाला में की गौ सेवा
सी एम आर जे राजकीय महाविद्यालय में केच द रैन अभियान चलाया गया

जिला जेल में न्याय और सम्मान अभियान के तहत ओपन जिम का उद्घाटन

ऐलनाबाद , 20 मार्च( रमेश भार्गव )जिला जेल में बंदियों के स्वास्थ्य एवं पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए न्याय और सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने ओपन जिम का भव्य उद्घाटन किया। यह ओपन जिम रोटरी क्लब सिरसा सीनियर, रोटरी क्लब सिरसा डिवाइन एवं रोटरी क्लब सिरसा न्यू जन के सहयोग से बनाया गया है। इस ओपन जिम में 14 व्यायाम मशीनें स्थापित की गई, जो बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक जीवन शैली का संदेश दिया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं है, बल्कि यह सुधार और पुनर्वास का केंद्र भी है, जहां बंदियों को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि ओपन जिम जैसी सुविधाएं बंदियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होती हैं। नियमित व्यायाम से उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है, जो उन्हें समाज में पुन: स्थापित होने के लिए तैयार करता है।

इस अवसर पर उनके साथ रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ सुभाष नरूला, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन देवेंद्र मिगलानी ,रोटरी क्लब सिरसा सीनियर के प्रधान डॉ बीएस बंसल, कोषाध्यक्ष राजेश खट्टर, पूर्व प्रधान परविन्द्र ठठई, पूर्व प्रधान विष्णु सिंगला, रोटेरियन मनोहर लूथरा, रोटेरियन विजय डोडा, डॉ अंशुल सिंह आदि गणमान्य जन उपस्थित थे.

Back To Top