Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

पूर्व सीएम गहलोत से मिले डीसीसी उपाध्यक्ष तरुण विजय

♦

गांधी जीवन दर्शन समिति के कार्यक्रमों पर की चर्चा, तरुण विजय ने पूर्व सीएम को हनुमानगढ़ आने का दिया न्यौत

हनुमानगढ़. जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तरुण विजय ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। पूर्व सीएम के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर डीसीसी उपाध्यक्ष तरुण विजय ने उनकी कुशल क्षेम पूछी। इस मौके पर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया, असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव रायपाल प्रजापति, ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष रवि दादरवाल आदि भी मौजूद थे।

डीसीसी उपाध्यक्ष तरुण विजय ने बताया कि ऑपरेशन के बाद पूर्व सीएम गहलोत अब स्वस्थ हैं। गहलोत ने हनुमानगढ-श्रीगंगानगर के राजनीतिक मसलों पर चर्चा की। तरुण विजय ने गहलोत को जिला अहिंसा बोर्ड और महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से करवाए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर गहलोत ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने गांधी जीवन दर्शन समिति से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहाकि मौजूदा समय में गांधीवाद बेहद प्रासंगिक है। इसलिए युवाओं के बीच जाकर गांधी दर्शन का प्रचार-प्रसार जरूरी है। तरुण विजय ने गहलोत को हनुमानगढ़ आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक तरुण विजय ने बताया कि आने वाले समय में हनुमानगढ़ में कुछ कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिरकत करेंगे।

Back To Top