Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

– जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में निकली विशाल रैली, भाजपा की तानाशाही पर साधा निशाना

हनुमानगढ़। ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर विरोध जताया। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर अपना आक्रोश दर्ज करवाया। कांग्रेस देशभर में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर ‘वोट चोरी’ के आरोपों के आधार पर विरोध दर्ज करा रही है।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सबसे महत्वपूर्ण होता है और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर जनता के बीच जाएंगे तथा लोगों को पूरे मामले की जानकारी देंगे। मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और मताधिकार की रक्षा से जुड़े सवालों को लेकर है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर आमजन से संवाद करें तथा चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की विश्वसनीयता बनी रहना आवश्यक है और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को जनता के बीच उठाती रहेगी। कार्यकर्ताओं को संगठित होकर लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाताओं के अधिकारों की आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर यदि किसी स्तर पर सवाल उठते हैं तो उनका जवाब तथ्यों और पारदर्शी जांच के माध्यम से मिलना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाएंगे। जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने अपने संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे आरोप लगाए और कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को उठाने का आह्वान किया।

रावतसर चैयरमैन नीलम सहारण ने कहा कि देश में लोकतंत्र को लेकर गंभीर परिस्थितियां पैदा होने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होने कार्यकर्ताओं से सचेत रहने और आमजन के बीच जाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को समझाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया। इसके बाद पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। इस मौके पर संगठन महासचिव मांगीलाल स्वामी, पीसीसी सदस्य शबनम गोदारा, प्रेमराज नायक, सुमित चाचाण, नीलम सहारण, पूर्व जिला प्रमुख कविता मेघवाल, करणी सिंह राठौड़, बालचंद ज्याणी, महासचिव रामविलास चौयल, गुरसाहब सिंह दंदीवाल, इस्माईल खान, कालूराम गोदारा, महावीर सहारण, सुनील बिश्नोई, गुरमीत चन्दड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, प्रवक्ता मोहनलाल इंदलिया, विनोद जाखड़, सचिव हसंराज सिरावता, सुखपाल सिंह, पवन सिंहमार, विनोद गोस्वामी, महबूब आईतान, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू, बनवारीलाल सुथार, वेद प्रकाश सिहाग, देवीलाल मटोरिया, जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, सुलोचना बावरी, सीताराम कड़वा, सुरेन्द्र मारवाल, आरिफ खान, कार्यकर्ता गुरलाल मान, रामचन्द्र चौधरी, विनोद, सुखचैन, गुरप्रीत मान, सोहनलाल लदोईया, आमिर खान, शाहरूख कुरैशी, प्रियंका चाहर, महावीर छिम्पा, विनोद नाथ, सतवीर बुरड़क, जगदीप रंगारा, शकुर खान, कृष्ण स्वामी, शकील नागरा, अमन, कमल, हरीओम, नौशाद, रवि मेघवाल, अभिषेक चौहान, मंजू सोनी, ममता लूणा, सुरजाराम जाखड़, सुनील ढाका, मुमताज अली, सत्तार खान, मुकेश सहारण, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पूर्व प्रधान सोहन ढिल, पूर्व प्रधान कृष्ण जैन व अन्य कार्यकर्ता मौ


जूद थे

Back To Top