Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

*हजारों रूपए की 13 ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार युवक काबू ।*

ऐलनाबाद, 12 अप्रैल( रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान मेला ग्राउंड सिरसा क्षेत्र से स्कूटी सवार एक युवक के कब्जा से हजारों रूपए की 13 ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अनिल उर्फ गौड पुत्र संतलाल निवासी गली नंबर एक बेगू रोड़ मेला ग्राउंड सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान मेला ग्राउंड सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब मेला ग्राउंड सिरसा के नजदीकी पहुंची तो सामने से एक स्कूटी सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त स्कूटी सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक स्कूटी को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर स्कूटी सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके के कब्जा से 13 ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु की गई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top