Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

24 घंटे किसानों के लिए खुली हैं मंडियां, पहली बार 105 कर्मचारियों की जंबो टीम तैनात — सतीश जग्गा

ऐलनाबाद,डबवाली 12 अप्रैल (रमेश भार्गव )

डबवाली मार्केट कमेटी के अंतर्गत विभिन्न खरीद केंद्रों पर रबी सीजन की गेहूं खरीद का शुभारंभ चेयरमैन सतीश जग्गा ने किया। उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों व आढ़तियों को व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए।

चेयरमैन सतीश जग्गा ने बताया कि किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस बार मार्केट कमेटी द्वारा 105 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। गेट पास जारी करने के लिए 24 घंटे कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। पहली बार कमेटी के अधिकार क्षेत्र में रिकॉर्ड संख्या में अतिरिक्त खरीद केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा मिलेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी भी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन के सहयोग से खरीद केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में एसपी डबवाली जसलीन कौर (आईपीएस) के नेतृत्व में करीब 70 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसान, मजदूर व आढ़ती 24 घंटे बिना किसी चिंता के निर्भय होकर आवागमन कर सकें और खरीद प्रक्रिया सुचारू व निर्बाध रूप से चलती रहे।

उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएगी तथा किसानों को भुगतान समय पर किया जाएगा। आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें, वैकल्पिक प्रतिनिधि पहले से नियुक्त करें और बैंक खातों का सत्यापन समय रहते पूरा कर लें।

मंडी में डिजिटल कांटों से ही तौल अनिवार्य की गई है और उनकी कैलिब्रेशन सक्षम एजेंसी से कराना जरूरी किया गया है, ताकि तौल प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे। संभावित बारिश को देखते हुए आढ़तियों को तिरपाल व क्रेट की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फसल सुरक्षित रह सके।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित नमी व गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही फसल मंडी में लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

चेयरमैन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डबवाली, गोरीवाला, रत्ताखेड़ा, चौटाला, अबूबशहर, रिसालियाखेड़ा, देसूजोधा, हैबुआना, बनवाला, जंडवाला और मलिकपुरा सहित विभिन्न खरीद केंद्रों पर अब तक 72,595 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

इस अवसर पर हैफेड प्रबंधक ख्याली राम, साक्षी मार्केटिंग समिति की विमला सिंवर, मार्केट कमेटी सदस्य जगदीश माहर, भरत सिंह मुन्नावाली, कमलकांत दुरेजा, संदीप चावला, अजायब सिंह भाटी, जगसीर शेरगिल, रेशम सिंह, विनेश छाबड़ा, संदीप गर्ग, जगत नारायण, गगन तथा सुपरवाइजर राम कुमार, जितेंद्र सिंह, मैनपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back To Top