Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर युवक गिरफ्तार ।

ऐलनाबाद, 13 अप्रैल (रमेश भार्गव) सिरसा पुलिस द्वारा नशा र ।तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामलें में सप्लायर आरोपी को कंगनपुर रोङ सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों एटीं नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस एक टीम मेला ग्राउंड सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब मेला ग्राउंड सिरसा के नजदीक पंहुची तो सामने से स्कुटी सवार युवक आता दिखाई दिया । उक्त स्कुटी सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक स्कुटी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो स्कुटी अचानक बंद हो गई। पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से 13 ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन अभय उर्फ बग्गा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गली नंबर एक मेला ग्राउंड सिरसा से खरीदकर लाया था । पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना शहर सिरसा पुलिस को सौंपी थी । जांच के दौरान शहर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी अभय उर्फ बग्गा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गली नंबर एक मेला ग्राउंड सिरसा से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर माननीय अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।

Back To Top