Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

खिलाड़ी प्रवीण कौर ने जिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल

ऐलनाबाद, 13 अप्रैल( रमेश भार्गव ) : सिरसा
जिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल इंडिया खेल, अजीज प्रताप सिंह खोसा स्टेडियम ऐलनाबाद की खिलाड़ी प्रवीण कौर ने जूनियर आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके ऐलनाबाद व सिरसा जिला का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका ऐलनाबाद के पूर्व चेयरमैन रविंद्र कुमार लढ़ा व डॉक्टर मदन जैन ने खिलाड़ी प्रवीण कौर को गोल्ड मेडल पहनाकर व ट्राफी देकर और 1100 रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर अजीज प्रताप खोसा फाउंडेशन के संरक्षक मलकीत सिंह खोसा, अध्यक्ष अमरपाल सिंह खोसा, खेल इंडिया खेल एकेडमी के संचालक आत्माराम झोरड़, कोच संपत सिंह व सुंदर ठाकुर ने खिलाड़ी प्रवीण कौर को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष् की कामना की है
। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी प्रवीण कौर की सख्त मेहनत व कोच संपत सिंह का अच्छा मार्गदर्शन है जिसके चलते अब ऐलनाबाद क्षेत्र से भी खिलाड़ी बडी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके ऐलनाबाद का नाम रोशन कर रहे है।

Back To Top