Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

ऐलनाबाद में वैसाखी पर्व पर भव्य कीर्तन दरबार, संगत हुई निहाल

ऐलनाबाद,13 अप्रैल (रमेश भार्गव )
वैसाखी के पावन अवसर पर 12 अप्रैल, रविवार को श्री सुखमनी साहिब सोसाइटी, ऐलनाबाद द्वारा एक भव्य विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। इस अवसर पर भाई गुरदयाल सिंह (रागी जथा), ऐलनाबाद वाले, श्री गंगानगर से पधारकर अपनी मधुर वाणी से गुरुबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चला, जिसमें संगत ने श्रद्धा भाव से कीर्तन का आनंद लिया और गुरु का नाम सिमरन किया। वैसाखी का यह पावन पर्व ऐलनाबाद में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में गुरु की संगत, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य व अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हाजिरी लगाकर अपने जीवन को सफल बनाया। जिनमें प्रमुख रूप से अमीरचंद मेहता (भाजपा), रवि लड्डा , मक्खन सिंह हंजरा, हेमराज सपरा (योग गुरु प्रधान), नरेंद्र कुमार गिदड़ा , डॉ. बेनीवाल, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह खालसा, गुरप्रीत सिंह खालसा, गुरनाम सिंह, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, सतनाम सिंह अरोड़ा, हरभजन सिंह, जीत सिंह खालसा, दलजीत सिंह, सोनू मक्कड़, अमनदीप सिंह, काला सिंह, जसवंत सिंह बेनीवाल.प्रधान, रामदेव भंडारा समिति, एमपी तंवर सहित श्री सुखमनी सेवा सोसाइटी के सभी सदस्य व श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
करीब 37 वर्ष पुरानी इस संस्था को संगत का भरपूर प्यार मिला। संस्था निष्काम भाव से घर-घर जाकर श्री सुखमनी साहिब के पाठ, भजन-कीर्तन करती है तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सेवा देती है। साथ ही फ्री बर्तन सेवा भी निरंतर चलाई जा रही है।
इस दौरान अमीरचंद मेहता ने सभी संगत को वैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि लगातार “सुखमनी साहिब का पाठ” करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि तलवाड़ा में भी इस प्रकार का पाठ करवाया गया था, जहाँ पूरे आयोजन के दौरान मौसम ने भी साथ दिया और सब कुछ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने संगत को ऐसे धार्मिक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान अमीरचंद मेहता , रवि लड्डा , इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, सतनाम सिंह अरोड़ा और मक्खन सिंह हंजरा को मोहन सिंह रखड़ा, काला सिंह, अमनदीप सिंह व दलजीत सिंह द्वारा सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
वहीं भाई गुरदयाल सिंह व उनके सहायक भाई मंजीत सिंह तथा तबला वादक भाई बाबू सिंह सहित समस्त रागी जत्थे को मक्खन सिंह हंजरा द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
संगत ने इस पावन आयोजन की सराहना की और गुरु की वाणी का रसपान कर अपने जीवन को धन्य बनाया।

Back To Top