Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ऐलनाबाद के एसडीएम पारस भगोरिया ने किया अनाज मंडियो का दौरा

ऐलनाबाद , 16 अप्रैल( रमेश भार्गव ) : आज एसडीएम पारस भागोरिया ने ऐलनाबाद की कई अनाज मंडी व खरीद केंद्रों का दौरा किया। एसडीएम ने खरीद कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी, साफ-सफाई और शौचालयों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मंडियों में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए और स्वच्छता में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने गेटपास प्रक्रिया को भी जांचा ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम भागोरिया ने ऐलनाबाद मंडी स्थित अटल किसान-मजदूर कैंटीन भी पहुंचे। वहां उन्होंने कैंटीन में परोसे जा रहे भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की और किसानों से सीधे बातचीत की। एसडीएम ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल खरीद के साथ ही उठान कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न आए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव बलराज बाना व मंडी सुपरवाइजर धर्मपाल भी मौजूद रहे।

Back To Top