Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

यातायात प्रभारी अनिल चिंदा होंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

🟦 यातायात प्रभारी अनिल चिंदा होंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

हनुमानगढ़।राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित समारोह में यातायात प्रभारी श्री अनिल चिंदा को “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है।

विशेष उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक” इस वर्ष पूरे राज्य में केवल 6 पुलिस कर्मियों को ही प्रदान किया जा रहा है, जिससे इसकी गरिमा और भी बढ़ जाती है। ऐसे में श्री अनिल चिंदा का चयन हनुमानगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है।

राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पदक उन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने लगभग 20 वर्षों की बेदाग सेवा के दौरान असाधारण कर्तव्यपरायणता, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों। साथ ही, ईमानदारी, अनुकरणीय सेवा और समाज के प्रति विशेष योगदान के माध्यम से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई हो।

गौरतलब है कि  अनिल चिंदा को पूर्व में भी “उत्तम सेवा पदक”, “अति उत्तम सेवा पदक” एवं “सर्वोत्तम सेवा पदक” से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली को दर्शाता है।

हनुमानगढ़ में उनके द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। उनके प्रयासों से शहर में यातायात प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

 अनिल चिंदा पूर्व में हनुमानगढ़, गंगानगर एवं बीकानेर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

शहरवासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि उनके बीच कार्यरत एक अधिकारी को राज्य स्तर पर इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा रहा है।

Back To Top