Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पूर्व डिप्टी सीएम को हथियार दिखाने वालों पर हो कार्रवाई: लढ़ा

ऐलनाबाद,18 अप्रैल (रमेश भार्गव) सिरसा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढा ने हिसार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोकना, हथियार दिखाने की घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र विरोधी घटना बताया है। लढ़ा ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम के काफिले को रोकने व हथियार दिखाने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि हरियाणा में पहले से ही असामाजिक तत्वों का बोलबाला है मगर अब कानून की रक्षा करने वाले कर्मचारी ही गुंडई पर उतर आए हैं, ऐसे में प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सदैव आमजन, किसानों, युवाओं व विद्यार्थियों की जायज मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया है मगर प्रदेश सरकार उनकी आवाज को पुलिस, प्रशासन का दुरुपयोग कर दबाने का असफल प्रयास कर रही है जो निंदनीय है। लढ़ा ने राज्य सरकार से हिसार में घटी इस घटना में शामिल पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्जकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Back To Top