Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

भाई कन्हैया सेवा ट्रस्ट शाखा ऐलनाबाद की नई एबूलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऐलनाबाद, 18 अप्रैल( रमेश भार्गव ) भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट शाखा ऐलनाबाद की एक नई एबूलैंस इनोवा क्रिस्टा को मुख्यातिथि साधु राम सिहाग व उनकी पुत्र वधू सविता सिहाग ने अन्य अतिथियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एबूलैंस चौधरी आर आर मेमोरियल एजूकेशन सोसायटी की अध्यक्षा सविता सिहाग व उनके पुत्र राहुल सिहाग ने ट्रस्ट को स्व. अमरजीत सिहाग व एडवोकेट स्व. रोहित सिहाग की स्मृति में भेंट किया है। वहीं ईश कुमार मेहता, रूसिल मित्तल, राजेन्द्र सिंह सग्गू व नरेंद्र सिंह सग्गू ने भी ट्रस्ट की शाखा को बढ़-चढ़ कर आर्थिक सहयोग दिया।

सर्वप्रथम ट्रस्ट की शाखा द्वारा नोहर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रूसिल मित्तल पुत्र स्व. सुधीर मित्तल हिसार ने की। इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि बीजेपी नेता अमीर चन्द्र मेहता, स. मलकीत सिंह खोसा, ईश कुमार मेहता, कन्हैया लाल गुप्ता, राजरानी गोयल, साहब राम गोदारा, कपिल मित्तल, हरजिंदर कौर सग्गू, दीपक अरोड़ा व हरमीत सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्वागतकर्ता ट्रस्ट के मुख्य सेवादार पद्मश्री गुरविंदर सिंह व शाखा सेवादार मास्टर नसीब सिंह रहे। वहीं सभी अतिथियों का स्वागत शाखा के सदस्य जसवीर सिंह चहल ने बड़ी गर्मजोशी से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिरसा से भाई कन्हैया सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल से पहुंचे दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को बड़ा भावुक बना दिया और उपस्थित दर्शकों को भी भावविभोर कर दिया। वहीं दूसरे स्वस्थ बच्चों द्वारा शानदार भांगड़ा व लड़कियों द्वारा गिद्दा प्रस्तुत किया और उनकी सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर ट्रस्ट के मुख्य सेवादार पद्मश्री भाई गुरविंदर सिंह ने ट्रस्ट के कार्यों पर प्रकाश डाला और उन्होंने दानी ऐलनाबाद में भी सिरसा की तर्ज पर गरीब बच्चों के लिए उच्च क्वालिटी की शिक्षा प्रदान करने हेतु स्कूल खोलने पर बल दिया और‌ उपस्थित दानी सज्जनों से उसमें बढ़-चढ़ कर सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में स. मलकीत सिंह खोसा व साहित्यकार विनोद विक्टर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उपस्थित सविता सिहाग व ईश कुमार मेहता ने ट्रस्ट की तरफ से खोले जाने वाले स्कूल में प्रत्येक वर्ष एक लाख रूपए सहायता राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम का मंच संचालन डबवाली से पहुंचे प्रसिद्ध कलाकार संजीव शाद ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया और प्रेरित करने वाले किस्से कहानियों व दमदार शायरी से समां बांधे रखा। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी बब्लू शेखावत ने 11 हजार रुपए, हरमीत सिंह अमृतसर कलां 51 हजार रुपए, मित्रसेन सिहाग ने 51सौ रुपए व आरके कोटजिन के मालिक कपिल मित्तल ने 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी डॉ एन. आर. सिद्ध, पूर्व पालिका चेयरमैन रविन्द्र कुमार लढा सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पालिका चेयरमैन राम सिंह सोलंकी, केसी छापोला, डॉ मदन जैन, डॉ विनोद गोदारा, डॉ लोकेश शर्मा, डॉ मनीषा सोनी, डॉ प्रशोतम गोदारा, अनिल नेहरा, सोहन लाल झोरड़, सरपंच प्रतिनिधि मौजूखेड़ा सुरेंद्र सिंह सिद्धू, अनिल लढा, महेन्द्र वर्मा, बबलू शेखावत , सीताराम भार्गव व अन्य शहरवासी मौजूद रहे।

Back To Top