Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

हजारों रुपए का 9 किलो 830 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद,बाइक सवार युवक काबू* ।

ऐलनाबाद,20 अप्रैल (रमेश भार्गव ) जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बणी क्षेत्र से बाइक सवार युवक को हजारों रुपए का 9 किलो 830 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बंणी की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव बणी के नजदीक पहुचीं तो सामने से बाइक पर प्लास्टिक कट्टा लिए हुए एक नौजवान युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो बाइक अचानक बंद हो गई । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त बाइक सवार युवक को काबू कर भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक कट्टे को खोलकर तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे से 9 किलो 830 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजेंद्र उर्फ बग्गा पुत्र माडू राम निवासी गांव कुलचंद्र थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ हाल गांव सरदारपुरिया बिका जिला गंगानगर राजस्थान के रुप में हुई है । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रानिंया थाना पुलिस के हवाले की गई थी ।

Back To Top