Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

अशोक सुथार बने लायंस क्लब हनुमानगढ़ के अध्यक्ष

अशोक सुथार बने लायंस क्लब हनुमानगढ़ के अध्यक्ष

 

– बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, सेवा कार्यों की रूपरेखा पर हुआ मंथन
हनुमानगढ़। लायंस क्लब हनुमानगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जंक्शन स्थित हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन रामनिवास मांडण ने की। इस दौरान आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।


चुनावी प्रक्रिया में लायनवाद की परंपरा का पालन करते हुए प्रथम उपाध्यक्ष अशोक सुथार को सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए क्लब अध्यक्ष घोषित किया गया। इस घोषणा के साथ ही बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक सुथार ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए दीपक सिंगला को सचिव तथा दिग्विजय जुनेजा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
बैठक के दौरान द्वितीय उपाध्यक्ष पद के लिए लायन प्रमोद खारीवाल का नाम लायन अशोक नारंग द्वारा प्रस्तावित किया गया, जिसका लायन भारतेंदु सैनी सहित सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से समर्थन किया। वहीं प्रथम उपाध्यक्ष एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन शिव शंकर खड़गावत ने क्लब की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए ब्लड डोनेशन कैंप, फूड फॉर हंगर सहित विभिन्न सेवा कार्य वर्षभर आयोजित किए जाएंगे।
अध्यक्ष रामनिवास मांडण ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और क्लब की उपलब्धियों को साझा किया। इस अवसर पर लायन भारतेंदु सैनी ने पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण अभियान के महत्व पर जोर दिया। वहीं पूर्व अध्यक्ष लायन मोहित बलाडिया ने नशा मुक्ति और साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।
बैठक में संरक्षक लायन सुरेश महिपाल, अध्यक्ष रामनिवास मांडण, सचिव लायन प्रमोद खारीवाल, कोषाध्यक्ष लायन दिग्विजय जुनेजा, प्रथम उपाध्यक्ष लायन अशोक सुथार, द्वितीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन शिव शंकर खड़गावत, वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष लायन अशोक नारंग, लायन दिनेश जुनेजा, लायन भारतेंदु सैनी, लायन मोहित बलाडिया, लायन रामचंद्र महाजनी, लायन के.डी. सिंह, लायन छगन महाजनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में फेलोशिप के तहत लायन अशोक नारंग का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक सुथार ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी वर्ष में क्लब द्वारा सेवा कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स डे, चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस, अधिवक्ता दिवस, शिक्षक दिवस जैसे विशेष आयोजनों के साथ-साथ फैमिली डिनर, चार्टर नाइट जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे स्थायी प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य “पीड़ित मानवता की सेवा” है और इसी लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए क्लब हर संभव प्रयास करता रहेगा।

Back To Top