Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

*सी.आर.डी.ए.वी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की छात्राओं का सफल शैक्षणिक भ्रमण* 

ऐलनाबाद,21 अप्रैल( रमेश भार्गव )सी.आर.डी.ए.वी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की छात्राएं 16 अप्रैल को *शाम को* पालमपुर, धर्मशाला, मैकलोडगंज एवं चिंतपूर्णी के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुईं। संस्थान के चेयरमैन *ईश कुमार मेहता* तथा एमडी *जगदीश मेहता* ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को यात्रा के लिए विदा किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षकों की टीम भी छात्राओं के साथ रही। सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य *डा. रणजीत* इस दौरान विशेष रूप से मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहे। शिक्षकों की टीम में *जैसमीन, महक, रितु, जितेंद्र और करण* शामिल रहे। सभी ने पूरे भ्रमण के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल *36 छात्राएं* शामिल रहीं।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने *चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय* के *इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी* का दौरा किया, जहां उन्हें विभिन्न शैक्षणिक विषयों, प्रयोगशाला कार्यों एवं शोध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। वहां के कृषि विशेषज्ञों ने छात्राओं को बीज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। छात्राओं ने नई तकनीकों एवं आधुनिक अध्ययन पद्धतियों को समझा, जिससे उनका ज्ञान और अधिक समृद्ध हुआ।

इसके अतिरिक्त, छात्राओं ने पहाड़ी क्षेत्रों की प्राकृतिक वनस्पतियों, जैव विविधता तथा पर्यावरणीय संतुलन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने स्थानीय संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों का भी अवलोकन किया, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई।

यह शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न रहा तथा 19 अप्रैल की रात्रि को सभी छात्राएं सुरक्षित रूप से संस्थान लौट आईं। वापसी पर मैनेजमेंट मेंबर *डोली मेहता, करुण मेहता, ईश कुमार मेहता, जगदीश मेहता, कमल मेहता एवं गौरव सर* ने सभी छात्राओं एवं स्टाफ को सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए बधाई दी।

Back To Top