Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

पंजाब मे अवैध हथियारों सहित पकड़ा गया, बंबीहा ग्रुप से तार जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है ।* 

ऐलनाबाद,सिरसा 21अप्रैल( रमेश भार्गव)जिला सिरसा पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ागुढ़ा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। अवैध हथियार से हत्या का प्रयास करने के मामले में घटना के समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को बड़ागुड़ थाना पुलिस ने सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गांव सुखचैन निवासी तरसेम सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने 14 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह दोपहर के समय खेत से हरा चारा लेने जा रहा था। रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार 5-6 अज्ञात युवक उसकी ढाणी के पास रुके और उसकी ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उस पर तीन फायर किए। जान बचाने के लिए वह भागकर ढाणी में घुस गया। घर में शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बड़ागुड़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अवैध हथियार का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए मामले में संलिप्त आरोपी रामबख्श उर्फ बक्शी पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव सुखचैन को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़े और अवैध हथियार रखने से संबंधित मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में लगभग 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मानसा जिला के बुढलाडा थाना क्षेत्र में भी वह अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जा चुका है। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह पंजाब के एक आपराधिक गिरोह बंबीहा ग्रुप के साथ जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी व्यक्ति इस घटनाक्रम में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Back To Top