Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

करीब डेढ़ लाख रुपए की 520 ग्राम अफीम सहित युवक काबू

ऐलनाबाद, 22 अप्रैल (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बाल भवन सिरसा क्षेत्र से एक नौजवान युवक को करीब डेढ़ लाख रुपए की 520 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नानक सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव सिकंदरपुर,जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड से बरनाला रोड होते हुए भूमणशाह चौक की तरफ जा रही थे । इस दौरान पुलिस पार्टी जब बाल भवन सिरसावके नजदीकी पंहुची तो सामने से एक नौजवान युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मुड़कर तेज- तेज कदमों से चलकर खिसकने का प्रयास लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 520 ग्राम अफीम बरामद हुई । एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सिविल लाइन थाना को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top