Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से फैक्ट्री में हुआ 2 करोड़ का नुकसान

ऐलनाबाद, 22 अप्रैल( रमेश भार्गव ) क्षेत्र के गांव ढाणी शेरां में केहरवाला रोड पर स्थित इंडियन बायोफ्यूल इंडस्ट्री में आज सुबह अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिससे वहां ईंधन के रूप में स्टॉक की गई हजारों क्विंटल पराली और फैक्ट्री की मशीनों में आग लगने से करीब 2 करोड रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए इंडस्ट्री के पार्टनर दीपक गोयल ने बताया कि आज सुबह करीब  साढ़े 11 बजे अचानक शार्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री परिसर में ईंधन के रूप में स्टॉक की गई पराली में अचानक आग लग गई जो धीरे-धीरे करती हुई फैक्ट्री की मशीनों तक जा पहुंची। हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों व आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना की सूचना तुरंत स्थानीय फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीनों गाड़ियां वहां मौके पर पहुंची और आग़ पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए सिरसा और फतेहाबाद से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। लेकिन तब तक आग ने फैक्ट्री की मशीनों को भी अपने कब्जे में ले लिया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस भयंकर आगजनी पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते सिरसा और फतेहाबाद की गाड़ियों को बीच रास्ते से ही वापस भेज दिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। इंडस्ट्री के पार्टनर दीपक गोयल ने बताया कि इस आगजनी की घटना से उन्हें करीब दो करोड रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना प्रभारी और डीएसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

Back To Top