Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

टावर की केबल तार चोरी की को अंजाम देने वाले दो आरोपी चंद घंटो में पुलिस गिरफ्त में ।

ऐलनाबाद, 23 अप्रैल( रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की रोङी थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव सुरतिया में लगे टावर की केबल तार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला दो युवकों को रोड़ी थाना पुलिस ने चंद ही घंटो में गिरफ्तार कर लिय है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रोङी थाना प्रभारी ने बताया कि सिक्योरिटी सुपरवाइजर इंद्रदेव पुत्र मनीराम निवासी फरवाई कलां जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 22 अप्रैल की रात्रि को कुछ अज्ञात युवकों ने गांव सुरतिया मे लगे टावर की केबल तार चोरी कर मौका से फरार हो गए । रोङी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना रोङी में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान रोङी थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपी हरजिंद्र सिंह उर्फ गुरी पुत्र जनता सिंह व गुरजीवन सिंह उर्फ अम्मा पुत्र काला सिंह निवासियांन बेहमान कुरसिंह वाला पंजाब को गांव रोङी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । उन्होनें बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा केबल की तार बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

Back To Top