Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

वार्ड नं. 8 में पानी की किल्लत


निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी नयन गौतम को सौंपा ज्ञापन। सोमवार को किया जावेगा कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन

श्रीगंगानगर, 25 अप्रैल । दिनांक 25.04.2026 शनिवार को निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में वार्ड न.ं 8 में पानी की किल्लत की समस्या के निस्तारण हेतु वार्डवासियों द्वारा उपखण्ड अधिकारी नयन गौतम को ज्ञापन सौंपा। निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया कि गत 04 वर्षो से एल एंड टी ने जब से पानी सप्लाई शुरू की है, तब से पानी की लगातार बड़े रूप से समस्या आ रही है। बार बार एल एंड टी के अधिकारी कर्मचारियों को सूचित किया परंतु सड़क खोदने के अलावा इन्होने कुछ नहीं किया। वार्ड नं. 8 में लगातार 15-16 दिनों से तुलसाराम नायक की गली, लच्छो वाली गली, काली माता मंदिर रोड़ पर बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा, 70-80 घरों में पानी को लोग तरस रहे है परन्तु बार बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ। बंटी वाल्मीकि ने बताया कि अगर दो दिन में पानी की किल्लत की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वार्डवासियों द्वारा 27.04.2026 सोमवार से कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस दौरान निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि, सुरेंद्र पंडित, दूरम अब्बास, अमराराम नायक, शरीफ, भानीराम नायक, राजेश खन्ना आदि उपस्थित रहे।

Back To Top