Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

टाइगर क्लब ने विमंदित बच्चों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया, बच्चों ने खूब लिया भाग

श्रीगंगानगर, 25 अप्रैल।सामाजिक संस्था टाइगर क्लब द्वारा आज सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन मनोविकास विद्यालय में विमंदित बच्चों के लिए एक भव्य मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह और खुशी के साथ हिस्सा लिया। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में योगा, एरोबिक्स, लाइव म्यूजिक और डांस की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। टाइगर क्लब के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ मिलकर इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।
टाइगर क्लब की संस्थापक संयोजक सुश्री श्रेया प्रभाकर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विमंदित बच्चों को एक यादगार दिन प्रदान करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना था। बच्चों को योगाभ्यास कराने के लिए अंशुमान हब के योग ट्रेनर विशू तथा महिला योग ट्रेनर चांदनी, रीटा, चांदनी, कुसुम,मोनिका, कोमल, प्रीति शर्मा एवं पूजा उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को आसान योगासन सिखाए। बच्चे बड़े मनोयोग से योग अभ्यास किया। मनदीप तथा लक्ष्य गुप्ता ने हिंदी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने गानों के साथ तालियां बजाकर भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चॉकलेट, बिस्कुट और अन्य उपहार वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए।
तपोवन मनोविकास विद्यालय में लगभग 120 विमंदित बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन बच्चों द्वारा बनाई गई हस्तकला की वस्तुओं की एक आकर्षक स्टॉल भी लगाई गई थी। स्टॉल पर आए लोगों ने उत्साहपूर्वक इन वस्तुओं की खरीदारी की। स्टॉल से प्राप्त आय को तपोवन संस्था बच्चों के कल्याण के लिए एफडी करवाती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तपोवन संस्था के प्रबंध निदेशक राधेश्याम और विशिष्ट अतिथि प्रो. जरनैलसिंह प्रभाकर रहे। उन्होंने टाइगर क्लब की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मानसिक विकास और खुशी के लिए बेहद जरूरी हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टाइगर क्लब के सदस्य हिमांशु भाटिया, कार्तिक कटारिया,सक्षम प्रभाकर सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा। वहीं तपोवन मनोविकास विद्यालय की प्रिंसिपल रितु मैम और डायरेक्टर समर ने भी पूरे कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।
संयोजक श्रेया प्रभाकर ने बताया कि टाइगर क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहेगा। बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान और उनके उत्साहपूर्ण प्रतिभाग ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Back To Top