Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

20 दिन से पानी संकट पर फूटा वार्डवासियों का गुस्सा

हनुमानगढ़। जंक्शन के गांधीनगर क्षेत्र में पिछले करीब 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से परेशान वार्डवासियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। लगातार समस्या के बावजूद समाधान नहीं होने से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ ‘बब्बी’ के नेतृत्व में जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान वार्डवासियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई। लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने हालात और भी गंभीर बना दिए हैं। कई परिवारों को निजी टैंकरों के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते वार्डवासियों को सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वहीं, मौके पर पहुंचे जलदाय विभाग के अधिकारियों ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और आगामी दो दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारणों और लाइन में आई खराबी के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक करने का कार्य जारी है।
प्रदर्शन के दौरान नरेश कुमार, प्रीतम सिंह, विनोद कण्डा, बलवीर सिंह, महेश, कर्ण, प्रिंस, हनुमान सिंह, हरीश, अजय, पवन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि तय समय में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Back To Top