ब्रेकिंग न्यूज़

कैनाल कॉलोनी अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग तेज

– मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, निशुल्क जांच योजना में शामिल करने की अपील

हनुमानगढ़। शहर के कैनाल कॉलोनी स्थित राजकीय चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे मशीन की कमी को लेकर आमजन की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस समस्या को उठाते हुए राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी प्रवीण जैन के नेतृत्व में जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्काल मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि कैनाल कॉलोनी, रिले केंद्र के नजदीक स्थित इस राजकीय चिकित्सालय में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। लेकिन यहां डिजिटल एक्स-रे मशीन (300 एमए एंड सीआर सिस्टम) उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को आवश्यक जांच के लिए निजी लैब्स का सहारा लेना पड़ता है। इससे विशेष रूप से गरीब और मध्यम आय वर्ग के मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

प्रवीण जैन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निरूशुल्क जांच योजना का उद्देश्य आमजन को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है, लेकिन इस अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की कमी के कारण योजना का पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। यदि यहां डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की जाती है, तो मरीजों को तत्काल और निशुल्क जांच सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए दूर-दराज स्थित निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। कई बार आपात स्थिति में भी जांच में देरी होने से उपचार प्रभावित होता है।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि कैनाल कॉलोनी स्थित इस राजकीय चिकित्सालय को मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में शामिल करते हुए डिजिटल एक्स-रे मशीन (300 एमए एंड सीआर सिस्टम) शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

इस मौके पर प्रवीण जैन, निहाल सिंह, दुर्गा प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, साहिल गर्ग, ओमप्रकाश बाबल व अन्य कार्यकर्ता मौ

जूद थे।

Related Articles

Back to top button