Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी में लगा विशाल रक्तदान शिविर*

105 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई मानव सेवा की जिम्मेदारी*

हनुमानगढ़। गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी सेक्टर-12 में मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 105 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवा रक्तदान के लिए पहुंचे।

रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी तथा युवा नेता अपारजोत सिंह बराड़ रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा महादान बताया।

मुख्य अतिथि अमित चौधरी ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

युवा नेता अपारजोत सिंह बराड़ ने कहा कि आज का युवा सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। रक्तदान शिविरों के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

आयोजन समिति सदस्य करनी सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाना और युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से शिविर सफल रहा।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को भट्टनेर ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में करनी सिंह, हिमांशु महर्षि, रिपुदमन सिंह, गुरबख्शीश सिंह, हरप्रीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, जसप्रीत सिंह सिद्धू सहित अनेक युवाओं का विशेष सहयो

ग रहा।

Back To Top