Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

अल्फा सिटी में हुड़दंग और स्टंटबाजी पर पुलिस का शिकंजा*

देर रात यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 बाइक सीज व 14 चालक शराब के नशे में मिले*

हनुमानगढ़। शहर में लगातार बढ़ रही स्टंटबाजी, हुड़दंग और तेज रफ्तार बाइक चलाने की घटनाओं पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। टाउन क्षेत्र की अल्फा सिटी में देर रात यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर स्टंटबाजी कर रहे बाइक चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 19 बाइकों को सीज किया गया, जबकि 14 बाइक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। कार्रवाई के बाद बाइक चालकों और शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में यातायात पुलिस लगातार शहर में अनुशासन बनाए रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में देर रात अल्फा सिटी क्षेत्र में यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस जांच में सामने आया कि कई युवक तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे तथा सड़कों पर अनावश्यक शोर-शराबा और हुड़दंग मचा रहे थे। कुछ बाइकों पर “रॉकी माफिया” जैसे शब्द भी लिखे हुए मिले, जिससे युवकों द्वारा खुद को प्रभावशाली दिखाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके अलावा कई बाइकों में नियमों के विरुद्ध नंबर प्लेट के नीचे मोडिफाइड एलईडी लाइटें और सायरन लगाए गए थे, जिन्हें भी पुलिस ने जब्त किया।

यातायात पुलिस ने मौके पर ही चालान कार्रवाई करते हुए 19 बाइकों को सीज कर दिया। वहीं ब्रेथ एनालाइजर जांच के दौरान 14 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि आम नागरिकों की जान के लिए भी खतरा बनता है।

यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिला मुख्यालय पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन के साथ-साथ अब रात्रि में भी नियमित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें तथा स्टंटबाजी और नशे में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उक्त करवाई में यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के साथ सहायक उपनिरीक्षक रामदयाल, राधेश्याम, सुरेश कुमार कॉन्स्टेबल, वासुदेव हेड कॉन्स्टेबल, अजय काकड़ कॉन्स्टेबल का सहयोग रहा।

Back To Top