Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

राजकीय महाविद्यालय में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों द्वारा कार्यभार ग्रहण से स्टाफ पूर्ण: डॉ सज्जन कुमार

राजकीय महाविद्यालय में नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों द्वारा कार्यभार ग्रहण से स्टाफ पूर्ण: डॉ सज्जन कुमार

ऐलनाबाद, 7 जुलाई (रमेश भार्गव ) सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां, ऐलनाबाद में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा विभिन्न विषयों में नियुक्त किए गए सहायक प्राध्यापकों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इन नियुक्तियों के उपरांत महाविद्यालय में सभी स्वीकृत विषयों हेतु आवश्यक शिक्षकीय स्टाफ उपलब्ध हो गया है, जिससे विद्यार्थियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रवीण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नव नियुक्त सहायक प्राध्यापकों में श्री अक्षय कुमार (भौतिक विज्ञान), श्री यशवंत कुमार विश्वकर्मा (हिन्दी), श्री सुभाष चन्द्र (भूगोल), श्री सुमित सौरव (भूगोल) तथा श्री आर्यन (भूगोल) ने महाविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इनकी नियुक्ति से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने सभी नव नियुक्त सहायक प्राध्यापकों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि योग्य एवं समर्पित शिक्षकों की उपलब्धता किसी भी शिक्षण संस्थान की गुणवत्ता का प्रमुख आधार होती है। पूर्ण शिक्षकीय स्टाफ उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में नियमित कक्षाओं, शैक्षणिक परामर्श तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का लाभ मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल विकास, शोध, नवाचार तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को भी अपेक्षित गति प्राप्त होगी।प्राचार्य ने सभी नव नियुक्त प्राध्यापकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा उच्च शिक्षण मानकों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी शिक्षक अपनी योग्यता, अनुभव एवं कार्यनिष्ठा से महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रगति पर है तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि से पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण की जा सके। इस मौके पर महाविद्यालय के अन्य शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Back To Top