Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सिरसा बस स्टैंड पर 9 हजार नशीली गोलियां सहित युवक धरा, ओढ़ा में करनी थी सप्लाई ।

ऐलनाबाद, 7 जुलाई (रमेश भार्गव) जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसा पुलिस की बस स्टैंड चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9 हजार नशीली प्रतिबंधित टपेंडाडॉल नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई हेतू मौका पर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर आरोपी व नीली गोलियां हवाले कर दी । बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र राकेश कुमार निवासी थैहड़ मोहल्ला, हाल अग्रसेन कॉलोनी, सिरसा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नशीली गोलियां डबवाली के ओढ़ा क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और गोलियां कहां से लाई गई थीं।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जिस भी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक या अन्य व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार में शामिल पाया गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Back To Top