Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नोहर में नशा तस्करों पर चला प्रशासन का ‘पीला पंजा’, 3 हिस्ट्रीशीटरों सहित 4 अपराधियों के अवैध मकान ध्वस्त

​हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में पुलिस और नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कस्बा नोहर में सक्रिय चार बड़े नशा तस्करों और हिस्ट्रीशीटरों के रिहायशी मकानों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को मलबे में तब्दील कर दिया। पुलिस मुख्यालय जयपुर और बीकानेर रेंज आईजी श्री ओमप्रकाश के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


​🚨 इन अपराधियों के ठिकानों पर हुई कार्रवाई:
​प्रशासन द्वारा पैमाइश (नाप-जोख) करवाने के बाद जिन आरोपियों के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए, उनका आपराधिक रिकॉर्ड इस प्रकार है:
​अरसद उर्फ कालू (उम्र 47 वर्ष, वार्ड नंबर 33): नोहर थाने का हिस्ट्रीशीटर। इसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के करीब आधा दर्जन (6) मामले दर्ज हैं।
​अजरू उर्फ अजरूदीन (उम्र 31 वर्ष, वार्ड नंबर 33): नोहर थाने का हिस्ट्रीशीटर। इसके विरुद्ध एनडीपीएस, हत्या, हत्या का प्रयास और मारपीट जैसे दो दर्जन (24) से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
​सद्दाम पठान उर्फ शहनवाज (उम्र 33 वर्ष, वार्ड नंबर 33): नोहर थाने का हिस्ट्रीशीटर। इसके खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, बलात्कार, मारपीट और आबकारी अधिनियम के करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं।
​आमिर (वार्ड नंबर 10): इसके विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
​🚜 मौके पर मौजूद रहा भारी जाब्ता और प्रशासनिक अमला
​कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौका मजिस्ट्रेट के रूप में नोहर तहसीलदार श्री बजरंग लाल उपस्थित रहे। नगर पालिका नोहर के ईओ गिरिराज रत्नु, कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) सुशील सिहाग और भूमि शाखा के जगदीश चंद्र के सहयोग से अवैध निर्माणों को ढहाया गया।
​कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम:
​श्री अजय कुमार (थानाधिकारी, पुलिस थाना नोहर)
​श्री नरेन्द्र सहु (थानाधिकारी, पुलिस थाना फेफाना)
​श्री हनुमान प्रसाद (थानाधिकारी, सिंचाई थाना नोहर)
​सहित पुलिस का भारी जाब्ता।
​एसपी का संदेश: जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना ने साफ किया है कि हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा और अवैध संपत्तियां बनाने वाले अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

Back To Top