Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

नशावृति से दूर रहेंगे तभी बनेगा बेहतर समाज: एसपी नरेंद्र मीणा

हनुमानगढ़।  जिला मुख्यालय के सुरेशिया क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में आज एक सकारात्मक प्रयास धरातल पर साकार हुआ। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा और सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन जितेंद्र गोयल ने वंचित वर्ग के परिवारों से मुलाकात कर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान वंचित वर्ग के बच्चों को स्वच्छता किट और पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
एसपी नरेंद्र मीणा ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छता और शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे स्वच्छ रहेंगे, नियमित शिक्षा ग्रहण करेंगे और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे तो न केवल उनका भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि समाज में भी बाल अपराध व नशे पर प्रभावी अंकुश लगेगा। ऐसे बच्चे आगे चलकर देश के सुयोग्य नागरिक बनेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन जितेंद्र गोयल ने बताया कि कुछ समय पहले तक यहां के कई बच्चे बालश्रम, भिक्षावृत्ति और कचरा बीनने जैसे कार्यों में लगे हुए थे। सीडब्ल्यूसी और जिला प्रशासन के प्रयासों से यहां शिक्षा का केंद्र संस्कारित पाठशाला प्रारंभ कर इन बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया है। अब इन बच्चों में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास कर उचित मंच उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारों से वंचित वर्ग के बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे और भविष्य में नई पहचान बनाएंगे। कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट गोयल ने भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि चरण पादुका अभियान, हर हाथ कलम अभियान, स्वच्छता मिशन की भांति ही बच्चों के बौद्विक विकास व सर्वागीण विकास की योजनाएं आरम्भ की जाएगी। इस मौके पर बाल अधिकारिता सहायक निदेशक प्रेमाराम ,परिवीक्षा अधिकारी सम्प्रेषण गृह संदीप कुमार,चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर सहदेव रोझ,सम्प्रेषण गृह केयर टेकर नरपतसिंह ,सुरेशिया चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह,हैड कांस्टेबल विजय कुमार,कॉन्स्टेबल शंकर, कॉन्स्टेबल आत्माराम घोटिया, स्केटिंग कोच गौतम पारीक, शिक्षक अमित मेघवाल, पवन भोमपुरा आदि मौजूद रहे

Back To Top