Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

समाधान प्रकोष्ठï की बैठक में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश*

*समाधान प्रकोष्ठï की बैठक में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश*

ऐलनाबाद , 10 जुलाई( रमेश भार्गव )
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के समाधान में विशेष ध्यान दिया जाए और कोई भी शिकायत ओवरड्यू न हो। संबंधित विभाग के अधिकारी साप्ताहिक रूप से अपने स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ और सीएम विडो की शिकायतों का साप्ताहिक रूप से समीक्षा करें।
उपायुक्त ने ये निर्देश लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में दिए। इससे पहले मानव संसाधन विभाग के कमिश्नर एवं सचिव फूलचंद मीणा ने वीसी के माध्यम से सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि सीएम विंडो और समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। सभी अधिकारी प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संज्ञान लें और समयबद्ध ढंग से शिकायत का निपटारा करें। शिकायतकर्ता पघंक्ष को भी इसकी जानकारी दें ताकि उन्हें भी प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें मुख्यालय स्तर पर लंबित है, उनका विवरण भी अलगत से तैयार करें और उनकी एटीआर भी अपलोड करें। सभी जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाए। लंबित शिकायतों की विभागाध्यक्ष स्वयं नियमित मॉनिटरिंग करें। जिन शिकायतों का संबंध एक से अधिक विभागों से है, उनमें संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करें और इसकी शिकायत है, उन्हें भेजें।

Back To Top