Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

पर्यावरण संरक्षण की अलख: चार विद्यालयों में 551 पौधों, 600 से अधिक खादी बैग एवं 400 टी-शर्ट का वितरण, बालिका विद्यालय को प्रिंटर भेंट


ढाढर (चूरू), 9 जुलाई। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी यादराम कसवॉ की पहल पर ग्राम ढाढर एवं निकटवर्ती ग्राम बालरासर तंवरान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाढर, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाढर, जेबीएन विद्यालय ढाढर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालरासर तंवरान में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को समर्पित जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को 551 पौधों, 600 से अधिक खादी बैग, 400 टी-शर्ट एवं टोपियों का वितरण किया गया तथा प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के बैग के नियमित उपयोग का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में अड़ानी सीमेंट लिमिटेड, नागौर ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत उक्त सामग्री उपलब्ध कराई। इसके अतिरिक्त यादराम कसवॉ द्वारा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, ढाढर को लगभग ₹25,000 की लागत का एक प्रिंटर भेंट किया गया, जिससे विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य हवा सिंह सहारण, प्रधानाचार्या सुनीता दादरवाल, प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी, जेबीएन विद्यालय के निदेशक दीपचंद कसवॉ, प्रियंका चौधरी, दाऊद खान, मुखराम, अमीचंद, जयसिंह बुडानियां सहित सभी विद्यालयों के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यादराम कसवॉ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तथा प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग अपनाए, तो यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उपस्थित शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में अधिकाधिक जनभागीदारी का आह्वान किया।

Back To Top