Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

इनेलो नेता अभय चौटाला का ऐलनाबाद का चार दिवसीय दौरा क

*इनेलो नेता अभय चौटाला का ऐलनाबाद का चार दिवसीय दौरा

जनसमस्याओं का करेंगे समाधान, चौधरी देवीलाल जयंती का देंगे न्यौता

 

ऐलनाबाद, 10 जुलाई( रमेश भार्गव )इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला कल शनिवार को ऐलनाबाद हलके में अपना चार दिवसीय दौरा आरंभ करेंगे। इस सिलसिले में इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने बताया कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अपना जनसंपर्क अभियान कल शनिवार को गांव अरनियांवाली से आरंभ करेंगे। उसके बाद वे गांव रंधावा, रुपाणा दड़बा, माखोसरानी, रूपाणा गंजा, रूपाणा बिश्राईयां, शक्करमंदौरी, शाहपुरिया, तरकांवाली, कागदाना, रामपुरा बगडिय़ा, चाहरवाला, जोगीवाला, कुम्हारिया, जसानिया, गिगोरानी, नाथूसरी कलां व दड़बा कलां में जाकर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे और उनका समाधान करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इस जनसंपर्क अभियान के दौरान इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ग्रामीणों को मेवात में चौधरी देवीलाल जयंती पर 27 सितंबर को होने वाली रैली के लिए आमंत्रण देंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को मनाए जाने वाली चौधरी देवीलाल जयंती पर मुस्लिम समाज के किसी धार्मिक कार्यक्रम के चलते ही तिथि परिवर्तन किया गया है और चौधरी देवीलाल जयंती पर सम्मान समारोह 27 सितंबर को मेवात में आयोजित किया जाएगा।

Back To Top