Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

जिला स्थापना दिवस पर जिलेभर में उत्साह, विविध कार्यक्रमों में 71 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा*

*जिला स्थापना दिवस पर जिलेभर में उत्साह, विविध कार्यक्रमों में 71 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा*

 

*पंचायत स्तर पर क्विज, तिरंगा सम्मान रैली, वृक्षारोपण, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन*

 

हनुमानगढ़, 10 जुलाई। जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘पंच गौरव भटनेर उत्सव-2026’ के तहत शुक्रवार को जिलेभर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विविध प्रतियोगिताओं एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

क्विज प्रतियोगिता जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) एवं सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के लिए आयोजित की गई। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें शनिवार को होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं ब्लॉक स्तर की विजेता जूनियर एवं सीनियर टीमें रविवार को प्रातः 10 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, हनुमानगढ़ टाउन में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

 

इसके अलावा जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में तिरंगा सम्मान रैली, वृक्षारोपण, मानव श्रृंखला, रंगोली, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

 

चित्रकला प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसमें विद्यार्थियों के साथ आमजन भी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियां 11 जुलाई, 2026 को सायं 5 बजे तक स्वीकार की जाएगी।

 

खेल प्रतियोगिताओं में रस्साकशी, खो-खो, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, नेटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, तीरंदाजी एवं वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

 

डीईओ प्रारंभिक श्री च्यानणमल भार्गव ने बताया कि जिला स्थापना दिवस के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित विविध कार्यक्रमों में 33,067 पुरुष एवं 38,200 महिला प्रतिभागियों सहित कुल 71,267 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।

Back To Top