Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

एपेक्स क्लब सूरतगढ़ एवं वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन

ऐलनाबाद/सूरतगढ़, 17 जुलाई( रमेश भार्गव )
आमजन को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एपेक्स क्लब सूरतगढ़ एवं वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 19 जुलाई (रविवार) को एक भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर एपेक्स कम्युनिटी हॉल, चोपड़ा धर्मशाला के निकट, सूरतगढ़ में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में अनुभवी आयुर्वेदाचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही रोगियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित आहार, दिनचर्या एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी।
इस अवसर पर किडनी, लीवर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, मोटापा, जोड़ों एवं घुटनों का दर्द, रीढ़ संबंधी समस्याएं, स्लिप डिस्क (L4–L5), नसों के रोग, अस्थमा, अनिद्रा, मिर्गी सहित अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के लिए आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी पद्धति से परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों से व्यक्तिगत परामर्श की सुविधा भी रहेगी।

वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां बिना किसी शुल्क के अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञों से स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने का आग्रह किया।

एपेक्स क्लब के अध्यक्ष राजाराम बीनावरा ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आयुर्वेद हमारी प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है, जो प्राकृतिक सिद्धांतों पर आधारित होकर बिना दुष्प्रभाव के स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आयुर्वेद के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी सिद्ध होते हैं।
शिविर प्रभारी अनिल जांदू व शिविर कार्यवाहक विकास भादू ने सभी नागरिकों से अपने परिवारजनों, मित्रों एवं परिचितों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक उपयोगी एवं जनहितकारी पहल साबित होगा

Back To Top