Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय

-भटनेर किंग्स क्लब का 9वां स्थापना दिवस सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को होगा समर्पित
-7 से 13 अगस्त तक प्रतिदिन होंगे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम, 9 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर एवं 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
हनुमानगढ़। 
भटनेर किंग्स क्लब, हनुमानगढ़ के 9वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 7 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक सप्ताहभर सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा एवं तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में क्लब के सभी सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन एक सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सप्ताह का सबसे बड़ा आयोजन 9 अगस्त को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर होगा, जबकि 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक चेतना का संदेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सप्ताहभर वृक्षारोपण अभियान, गौ सेवा, वृद्धाश्रम सेवा, लंगर सेवा सहित अनेक सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्लब के सभी सदस्य सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी एवं जनभागीदारी वाला बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा सेवा भाव के साथ प्रत्येक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
क्लब के संरक्षक आशीष विजय ने कहा कि ’ष्किसी भी संस्था की वास्तविक पहचान उसके समारोहों से नहीं, बल्कि समाज के लिए किए गए कार्यों से होती है। स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव जरूरतमंदों के जीवन में मुस्कान, आशा और विश्वास लेकर आए।ष्’ उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जो किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। वहीं वृक्षारोपण केवल एक पौधा लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा, वृद्धाश्रम सेवा और लंगर सेवा जैसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की सेवा, संवेदना और मानवता की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने शहरवासियों से इन सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सेवा के इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
क्लब अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने कहा कि भटनेर किंग्स क्लब पिछले नौ वर्षों से निरंतर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस वर्ष स्थापना दिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाजोपयोगी गतिविधियों के माध्यम से आमजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ इन कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।
कोषाध्यक्ष दारा सिंह ने कहा कि किसी भी सामाजिक अभियान की सफलता टीम भावना, समर्पण और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर निर्भर करती है। क्लब के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, ताकि प्रत्येक कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायी बन सके।
सचिव सतनाम सिंह ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस सप्ताह युवाओं को समाज सेवा के प्रति प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बनेगा।
यूथ विंग अध्यक्ष आशीष गौतम ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत होती है। क्लब का युवा वर्ग स्थापना दिवस सप्ताह के प्रत्येक कार्यक्रम में पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपनी भूमिका निभाएगा। विशेष रूप से रक्तदान शिविर और तिरंगा यात्रा में युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि भटनेर किंग्स क्लब का 9वां स्थापना दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि सेवा, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, मानवता और राष्ट्रभक्ति का ऐसा प्रेरक अभियान बनेगा, जिससे समाज के अधिकाधिक लोग जुड़कर सकारात्मक परिवर्तन के सहभागी बन सकें।
इस अवसर पर कपिल गोयल, एडवोकेट गणेश गिल्होत्रा, राज तिवाड़ी, अजय शर्मा,, राकेश मल्होत्रा, लेखराज गिरधर, पवन राठी, हरजिन्द्र सिंह, राजविन्द्र सिंह, लक्की, गुरमंगत सिंह, इन्द्र सिंधी, संदीप सहारण, संजय कौशिक, सुनील नंदा, मितेश स्वामी, अमित कुमार, महक गर्ग, मनीष अरोड़ा, गौरव बेनीवाल उपस्थित रहे।

Back To Top