*बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी का खुलासा* ।
ऐलनाबाद, 21 जुलाई( रमेश भार्गव )वार्ड नंबर 3, ऐलनाबाद स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब एक लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में रामप्रताप पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड नंबर 3, ऐलनाबाद ने बताया कि वह पिछले लगभग छह माह से अपने परिवार सहित गुरुग्राम में रह रहा है। उसके मकान का ऊपरी हिस्सा किराये पर दिया हुआ है, जबकि नीचे वाले हिस्से में उसके माता-पिता रहते हैं। कुछ दिन पहले उसके माता-पिता भी उससे मिलने गुरुग्राम गए हुए थे, जिससे मकान बंद पड़ा था।शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 नवंबर 2025 को शाम करीब 4:00 बजे सूचना मिली कि उसके मकान के दरवाजे खुले पड़े हैं। सूचना मिलने मौका पर पहुंचे कर देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले तथा पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था।जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर मकान से करीब एक लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी असलम पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी वार्ड़ नंबर 2 रावतसर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा सामान बरामद किया जाएगा ।

