Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

एक करोड़ 47 लाख के 12 प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति, 295 लाभार्थियों को मिलेगा रोजगार

एक करोड़ 47 लाख के 12 प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति, 295 लाभार्थियों को मिलेगा रोजगार
– अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में पीएम-अजय योजना के तहत जिला स्तरीय परियोजना मूल्यांकन एवं कन्वर्जेन्स समिति की बैठक आयोजित
ऐलनाबाद , 21 जुलाई( रमेश भार्गव )
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत जिला के 295 नागरिकों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे, जिससे न केवल वे स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि प्रतिष्ठान स्थापित कर औरों को भी रोजगार देंगे। सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय परियोजना मूल्यांकन एवं कन्वर्जेन्स समिति की बैठक में एक करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपये के 12 प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई।
जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अन्त्योदय (सेवा) विभाग, हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय योजना) संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के जनसंख्या बहुल गांवों में विकास कार्य करना, रोजगार का उत्सर्जन करके एससी वर्ग के लोगों की आय बढ़ाना, रोजगार और कौशल विकास के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक उत्थान करना है। योजना के ‘अनुदान सहायता’ घटक के अन्तर्गत सामाजिक व आर्थिक रुप से कमजोर नागरिकों को रोजगार शुरु करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि इस योजना का लाभ प्राप्त करके पात्र लाभार्थी आत्मनिर्भर बन सकें।
यह योजना अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम हरियाणा द्वारा संचालित की जाती है, इस स्कीम के अन्तर्गत सिरसा इस जिला कार्यालय द्वारा वाणिज्यिक वाहन खरीद, डिजिटल फ़ोटो स्टूडियो, कॉस्मेटिक शॉप, टी शर्ट प्रिंटिंग, ड्रोन, एआई, आईटी प्रोजेक्ट, सैलून, ब्यूटी पार्लर, क्लॉथ शॉप- हैंडलूम शॉप, फोटोसआदि.

Back To Top