Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ जंक्शन में 25 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 124.17 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
​हनुमानगढ़ जंक्शन थानाधिकारी रामचन्द्र कस्वां (पुनि) ने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चक 2 केएनजे निवासी नरेन्द्र सिंह उर्फ गगन उर्फ गग्गू (25) पुत्र सुखविन्द्र सिंह मेहरा सिख को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 124.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
​विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29, 30 तथा बीएनएस 2023 की धारा 111(2)(बी), 111(3), 111(4) के तहत मुकदमा नंबर 493/2026 दर्ज किया है। मामले का अग्रिम अनुसंधान गोलूवाला थानाधिकारी श्रीमती रजनदीप कौर (पुनि) द्वारा किया जा रहा है।
​एजीटीएफ और डीएसटी की रही मुख्य भूमिका
​इस पूरी कार्रवाई में गुप्त आसूचना एवं ठोस साक्ष्य जुटाने में एजीटीएफ (Anti-Gangster Task Force) टीम और जिला विशेष टीम (DST) सेक्टर हनुमानगढ़ की विशेष भूमिका रही।

Back To Top