Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे मासूम और निर्दोष बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल और कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना बेहद निंदनीय: अभय चौटाला

ऐलनाबाद , 22 जुलाई( रमेश भार्गव ) इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बीजेपी सरकार द्वारा कराए गए अमानवीय लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने, पैलेट गन का इस्तेमाल, कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना की कड़ी निंदा की है।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र की हत्या और पुलिसिया फासीवाद का काला अध्याय है। छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बीजेपी सरकार ने उन्हें दुश्मन समझ कर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। कील लगाई गई लाठियों से युवाओं को पीटना, आंसू गैस के गोले उनके चेहरों पर दागना, पैलेट गन से अंधाधुंध फायरिंग और लड़कियों के साथ शर्मनाक बर्ताव, यह सब निंदनीय, असभ्य और पूरी तरह असंवैधानिक है। निर्दोष और मासूम बच्चों को ऐसी निर्दयता से पीटते हुए देख कर किसी भी सभ्य आदमी का कलेजा मुँह को आ जाए। देश के इतिहास में बच्चों पर की गई ऐसी बर्बरता कभी नहीं देखी गई।
उन्होंने आगे कहा, बीजेपी सरकार की यह क्रूरता युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। लड़कियों के कपड़े फाड़ने जैसा घृणित कृत्य किसी भी सभ्य समाज में कल्पना से परे है। यह सरकार छात्रों को नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी को बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचल रही है। हम ऐसी बर्बरता को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इंडियन नेशनल लोकदल इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग करता है। दोषी पुलिस अधिकारियों और पीछे से निर्देश देने वाले मंत्रियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। हम सभी छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए हर संवैधानिक रास्ते पर संघर्ष करेंगे।

Back To Top