Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

दूध में मिलावट पर सख्ती जारी: जांच अभियान के तहत चार सैंपल लिए, बीकानेर लैब भेजे

– वाहनों एवं डेयरी से लिए गए नमूने, रिपोर्ट के आधार पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

हनुमानगढ़। जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिले में विशेष जांच अभियान चलाकर विभिन्न वाहनों एवं डेयरी से दूध के नमूने एकत्रित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर भेजा गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान विभागीय टीम ने आरजे-31 जीबी 2284 से परिवहन किए जा रहे गाय के दूध का एक नमूना, आरजे-49 जीए 0013 से मिक्स दूध का एक नमूना, आरजे-49 जीए 5539 से गाय के दूध का एक नमूना तथा मै. जय हनुमानगढ़ डेयरी से गाय के दूध का एक नमूना संग्रहित किया। इस प्रकार नमूने लेकर विधिवत सीलबंद किए गए तथा परीक्षण के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर रवाना किए गए। उन्होंने ने बताया कि जिले में दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं सैंपलिंग की जा रही है। अभियान का उद्देश्य मिलावटी अथवा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी नमूने में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा तथा दूध के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थों की भी नियमित जांच की जाएगी।

डॉ. नवनीत शर्मा ने आमजन से भी अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही दूध एवं खाद्य सामग्री खरीदें। यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो तो इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि आवश्यक जांच एवं कार्रवाई समय पर की जा सके। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार, लैब टेक्नीशियन सुभाष कुमार तथा वाहन चालक निहाल सिंह मौजूद रहे।

Back To Top